महंगाई के सवाल पर भाजपा जिलाध्यक्ष का विवादित बयान, लोगों को दी अफगानिस्तान जाने की नसीहत

By अनुराग गुप्ता | Aug 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के भाजपा जिलाध्यक्ष ने महंगाई के सवाल पर विवादित बयान दिया है। पत्रकार ने जब भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल से महंगाई से जुड़ा हुआ सवाल पूछा तो उन्होंने अफगानिस्तान जाने की नसीहत दे दी। दरअसल, मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम 110 रुपए के पार पहुंच गए हैं। इसी को लेकर पत्रकार ने भाजपा जिलाध्यक्ष से सवाल पूछा था लेकिन उन्होंने अफगानिस्तान से जुड़ा हुआ जवाब दिया है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड दौरे पर जेपी नड्डा, साधु-संतों का लेंगे आशीर्वाद, पूर्व सैनिकों के साथ भी करेंगे बैठक 

आपको बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। 34 में 33 प्रांत पर तालिबानि लड़ाके मौजूद हैं। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने भी देश छोड़ दिया है। जबकि अफगानी लोग अफरातफरी के आलम में अपना मुल्क छोड़ने के लिए विवश हैं।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश