कर्नाटक में बीजेपी नेता की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से बदमाशों ने किए कई वार, इलाके में जारी किया गया सुरक्षा अलर्ट

By रेनू तिवारी | Jul 27, 2022

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रवीण नेट्टारू की मंगलवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई। देर शाम एक बाइक पर सवार अज्ञात लोगों ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश नजर आया। इस घटना के मद्देनजर दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे गांव में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मैंगलोर और उडुपी से अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या मामले में पुलिस पास अभी कोई पुख्ता सबूत प्राप्त नहीं हैं। पुलिस ने कहा कि वे अभी भी सबूत की तलाश कर रहे थे। मैंगलोर के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “केवल मीडिया में हमने केरल बाइक नंबर प्लेट की जानकारी देखी है। हमें कोई सबूत नहीं मिला है। कुछ भी विशेषता देना जल्दबाजी होगी। हमने सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। सभी एंगल से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि हत्या बेल्लारे इलाके में एक मुस्लिम युवक मसूद की हत्या के प्रतिशोध में की गई थी।

इसे भी पढ़ें: कुल 4,32,796 निष्क्रिय कंपनियों के नाम पंजीकृत सूची से हटाए गए: वित्त मंत्री

कई दक्षिणपंथी समूहों ने भाजपा युवा कार्यकर्ता की हत्या की निंदा करने के लिए दक्षिण कन्नड़ के सुलिया और पुत्तूर तालुक में बंद का आह्वान किया है। दक्षिणपंथी समूहों ने हत्या के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का हाथ होने का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

Ahmedabad-Surat Courts को Bomb Threat, ईमेल से हड़कंप; सुरक्षाकर्मी अलर्ट पर

Jhiram Ghati Naxal Attack: विशेष NIA Court ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया

कॅरियर की अंधी दौड़ में हांफती युवा पीढ़ी!

US Open 2026 में Serena-Venus का ऐतिहासिक कमबैक निराशा में बदला, पहले ही राउंड से बाहर