Bajrang Dal पर प्रतिबंध के मुद्दे को लेकर भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने जलाया कांग्रेस का घोषणापत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2023

कलबुर्गी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता के एस ईश्वरप्पा ने बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र की एक प्रति जलाई और कर्नाटक में सत्ता में आने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा करने को लेकर विपक्षी दल को आड़े हाथ भी लिया। बजरंग दल को एक ‘देशभक्त संगठन’ बताते हुए, पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सवाल किया, ‘‘बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात करने की उनकी (कांग्रेस की) हिम्मत कैसे हुई।’’ कांग्रेस ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में कहा कि वह जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें: FIR हो गई, सुरक्षा मिल गई, अब कुछ चाहिए तो...SC ने बंद की पहलवानों की याचिका

पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार और सिद्धरमैया पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘हमें पहले इन दोनों नेताओं को गिरफ्तार करना चाहिए। उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।’’ कांग्रेस नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘‘डी के शिवकुमार (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) कहते हैं कि पूरा वोक्कालिगा समुदाय उनके पीछे है और वह मुख्यमंत्री बनेंगे। सिद्धरमैया कहते हैं कि पूरी पिछड़ी जाति उनके साथ हैं और वह मुख्यमंत्री बनेंगे।

प्रमुख खबरें

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट