बीजेपी नेता इंदु वर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ, बन सकती हैं भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और हिमाचल प्रदेश परिवार एवं बाल कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष इंदु वर्मा शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। वह तीन बार विधायक रहे राकेश वर्मा की पत्नी हैं। इस परिवार की शिमला जिले में अच्छी राजनीतिक पकड़ है। इंदु वर्मा राज्य में महिला जागरूकता मंच नामक गैर सरकारी संगठन भी चलाती हैं। कांग्रेस में उनका स्वागत करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के हिमाचल प्रदेश प्रभारी सचिव राजीव शुक्ला ने कहा कि इंदु वर्मा के आने से पार्टी को आगामी चुनाव में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, दिल्ली सरकार के 255 स्कूलों में सौ प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण

 

राजीव शुक्ला ने यह भी घोषणा की कि कांग्रेस 27 जुलाई को धर्मशाला से 'युवा रोजगार यात्रा' शुरू करेगी ताकि युवाओं में बेरोजगारी की स्थिति के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके और उन्हें यह समझाने की कोशिश की जा सके कि पार्टी सत्ता में आने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली वापस लाएगी।

प्रमुख खबरें

Titan और BlueStone का 2030 Vision, दोगुना Revenue के ऐलान से शेयर बाजार में आई बहार

Titan का बड़ा Game Plan: Premium Segment से आएगा 25% रेवेन्यू, Helios Lux स्टोर्स का होगा विस्तार।

Ahmedabad में Pipeline Leak से बड़ा संकट, नर्मदा लाइन में मिला Sewer का पानी, सैकड़ों बीमार

मानसून की दस्तक: Kerala में हुई Entry, पर Normal से कम बारिश के Alert ने बढ़ाई टेंशन