बीजेपी नेता खड़से बोले, विधान परिषद में भाजपा का प्रतिनिधित्व करने को लेकर हूं उत्सुक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से ने कहा कि वह महाराष्ट्र विधान परिषद में अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्सुक हैं। परिषद की नौ सीटें 24 अप्रैल को रिक्त हुयी हैं। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को कहा था कि इन नौ सीटों पर 27 मई से पहले चुनाव कराए जाएंगे। इससे पहले कोरोना वायरस के चलते ये चुनाव टाल दिये गए थे। 

खड़से ने पत्रकारों से कहा, मैं राज्य की राजनीति में बहुत दिलचस्पी रखता हूं और महाराष्ट्र विधान परिषद में भाजपा का प्रतिनिधित्व करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं। मैंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अपनी इस इच्छा से अवगत करा दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार खड़से को कई आरोप लगने के बाद पिछली देवेन्द्र फड़णवीस सरकार में मंत्रीपद से इस्तीफा देना पड़ा था, जिसके बाद बीते कुछ वर्षों से वह खामोश थे। पार्टी ने बीते साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें मुक्ताईनगर सीट से टिकट देने से इनकार कर दिया था। खड़से की जगह चुनाव मैदान में उतरीं उनकी बेटी को हार का सामना करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police

पाकिस्तान को आतंकवाद के नतीजे भुगतने होंगे, संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने शहबाज़ शरीफ़ को दिया करारा जवाब

Donald Trump ने शेयर किया Shehbaz Sharif का UN भाषण वीडियो, ऑपरेशन सिंदूर पर जताया था आभार