भाजपा नेता किरीट सोमैया का दावा- ‘शिवसेना के गुंडों’ ने पुणे में मुझ पर किया हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2022

पुणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने शनिवार को दावा किया कि पुणे नगर निगम के परिसर में ‘‘शिवसेना के गुंडों’’ ने उन पर उस समय ‘‘हमला’’ किया, जब वह कोविड-19 अस्पतालों को चलाने के ठेकों में अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में वहां गए थे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पुणे महापालिका के परिसर के भीतर शिवसेना के गुंडों ने मुझ पर हमला किया।’’ बहरहाल, भाजपा की पुणे इकाई के अध्यक्ष जगदीश मलिक ने कहा कि सोमैया को इलाज के लिए संचेती हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। सोमैया पर हमले की निंदा करते हुए भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मुंबई उत्तर से पूर्व लोकसभा सदस्य के साथ जब हाथापाई की गयी, तो वह जमीन पर गिर गए। उन्होंने कहा कि सोमैया इस तरह के हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी