चुनाव आयोग से मिले BJP के नेता, पीयूष गोयल बोले- चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को कमजोर करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

By अंकित सिंह | Jun 02, 2024

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ, मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य अधिकारियों से मिलने के लिए रविवार को चुनाव आयोग गए। उन्होंने आयोग से भारत की चुनावी प्रक्रिया की अखंडता की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय लागू करने का आग्रह किया। गोयल ने आरोप लगाया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और उसके INDI गठबंधन सहयोगियों के नेतृत्व में कुछ राजनीतिक दल, कुछ नागरिक समाज समूहों और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सातवें चरण में मतदान के साथ ही देश में थमा चुनावी शोर, PM Modi समेत कई दिग्गजों की किस्मत EVM में कैद

उन्होंने कहा कि दूसरा, मतगणना के दौरान चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और परिणामों की घोषणा...तीसरा, चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने के व्यवस्थित प्रयासों का संज्ञान लेना और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना। बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने चुनावी प्रक्रिया की अखंडता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चार प्रमुख अनुरोधों को रेखांकित किया। गोयल ने कहा कि, उन्होंने मतगणना प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रियाओं से पूरी तरह परिचित होने और चुनाव आयोग के सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 5 पैसे मजबूत होकर 95.57 पर पहुंचा

मणिपुर के Imphal West में 2.1 किलोग्राम Yaba टैबलेट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में आस्था कुंज दरिंदगी से दहशत! 17 साल की किशोरी से हैवानियत के बाद Lady Shri Ram College सहमा, ऑनलाइन हुईं क्लासेज़

Vamana Jayanti: Vaman Dwadashi पर पंचामृत अभिषेक और तुलसी दल से करें पूजन, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि