गुरुग्राम में बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हुई हत्या, बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2022

हरियाणा के गुरुग्राम में एक सार्वजनिक स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस रिपोर्टों के अनुसार भाजपा नेता का नाम सुखबीर था और कम से कम पांच अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। गुरुग्राम के डीसीपी पश्चिम दीपक सहारन ने कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम में एक कपड़ा शोरूम में जाने के दौरान भाजपा नेता सुखबीर को पांच बंदूकधारियों ने गोली मार दी। पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता और सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में कब होंगे पंचायत चुनाव ? मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कही यह अहम बात

बताया जा रहा है कि एक बदमाश ने आते ही पहले सुखबीर के पैर पर गोली मारी। जैसे ही वह नीचे गिरे तो बदमाशों ने उनपर 8 से 10 ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। वारदात के बाद गंभीर हालत में सुखबीर खटाना को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने और तलाश में जुट गई है।  

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश