भाजपा नेता रूपा गांगुली ने बंगाल ट्रेन दुर्घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2022

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी की नेता रूपा गांगुली ने पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना की सीबीआई जांच कराने की शुक्रवार को मांग की। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि वर्षों से ट्रेनों के बारे में कोई बुरी खबर नहीं आई थी, लेकिन विधानसभा चुनावों से ठीक पहले यह दुर्घटना हुई है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा में अगले महीने से विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। हालांकि, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस तरह की घटना पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए और जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

इसे भी पढ़ें: लोगों ने जम्मू कश्मीर में सूर्य नमस्कार किया, विभिन्न समूहों ने प्रशासन के कदम की आलोचना की

वर्षों से ट्रेनों के बारे में कोई बुरी खबर नहीं आई थी। सीबीआई जांच का आदेश दिया जाना चाहिये। किसी को लोगों की जान से नहीं खेलना चाहिये। एनएफआर के अनुसार दुर्घटना के समय ट्रेन में 1,053 यात्री सवार थे।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !