भाजपा नेता विष्णु चरण सेठी का निधन, प्रधानमंत्री मोदी सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2022

भुवनेश्वर। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विष्णु चरण सेठी का सोमवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। सेठी को 16 अगस्त को एम्स, भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका गुर्दे से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा था। एम्स, भुवनेश्वर के अधीक्षक एस. एन. मोहंत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था और उन्हें मस्तिष्क आघात भी हुआ था। हालांकि, उनका निधन हृदय गति रुकने से हुआ।’’ भद्रक जिले से दो बार के विधायक सेठी अभी धामनगर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक थे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई ने भी राहुल गांधी से पार्टी का नेतृत्व करने का आग्रह किया

नड्डा ने कहा, ‘‘ओडिशा से भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। वे राज्य में जनता के हित के लिए सदैव प्रयासरत रहे। मेरी संवेदना शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।‘‘ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सेठी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके साथ उनका पारिवारिक संबंध था और वह उन्हें बड़ा भाई मानते थे। उन्होंने कहा, ‘‘सेठी का निधन ना सिर्फ भाजपा के लिए बहुत बड़ा नुकसान है बल्कि प्रदेश की राजनीति के लिए भी बड़ी क्षति है।’’ भाजपा महासचिव व ओडिशा में पार्टी मामलों की प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने सेठी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह भाजपा के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। ओडिशा में 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में 23 सीट पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा के सेठी सहित दो विधायकों का निधन हो चुका है। भाजपा के बालेश्वर से विधायक मदनमोहन दत्ता का निधन 2020 में हो गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!