भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर 70 टीएमसी समर्थकों ने किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

By रेनू तिवारी | Nov 23, 2021

पश्चिम बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के वकील ने सोमवार को मारिशदा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि करीब 70 टीएमसी समर्थकों ने अधिकारी के काफिले पर हमला किया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि समर्थकों ने भाजपा नेता को गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। अधिकारी कोंटाई से कोलकाता जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: मेरठ : पुलिस ने चोरी की गाड़ियां बेचने वाले करोड़पति कबाड़ी हाजी इकबाल की 10 करोड़ की संपत्ति की जब्त

टीएमसी विधायकों ने सोमवार को त्रिपुरा पुलिस पर हिंसा का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की युवा नेता सायनी घोष को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की बैठक को कथित रूप से बाधित करने के कारण गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी नगर निकाय चुनावों के लिए प्रचार करने के मकसद से सोमवार को यहां पहुंचे। इससे पहले, बनर्जी के आगमन से ठीक पहले अगरतला हवाई अड्डे पर एक संदिग्ध थैला मिला। बाद में उसे वहां से हटा दिया गया। बनर्जी 25 नवंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। बनर्जी ने तृणमूल समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं पर यहां रविवार को एक पुलिस थाने में ‘‘हमला किए जाने’’ की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह चरमरा गई है।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच