भाजपा नेता ने नाना पटोले का एक महिला के साथ वीडियो पोस्ट किया, लगे गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2022

मुंबई।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता चित्रा वाघ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले एक महिला के साथ दिखायी दे रहे हैं। पटोले ने इसे भाजपा द्वारा उनके ‘चरित्र हनन’ का प्रयास कराते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। संवाददाताओं से बात करते हुए, वाघ ने कहा, मैं किसी के निजी जीवन में नहीं झांक रही हूं।

इसे भी पढ़ें: अगले साल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा गोवा, खेल मंत्री गोविंद गौड़ ने की घोषणा

वीडियो पहले ही वायरल हो चुका है... यह अब किसी व्यक्ति का निजी जीवन नहीं है। मैंने पहले भी भाजपा नेताओं से जुड़े मामलों में आवाज उठाई है। वाघ भाजपा में आने से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य रह चुकी हैं। संपर्क करने पर पटोले ने कहा कि यह भाजपा द्वारा मेरा चरित्र हनन करने का प्रयास है। मैंने अपनी कानूनी टीम से वीडियो की जांच करने और वाघ के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर