भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से अफगानिस्तान के सिखों को भारत लाने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2021

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अफगानिस्तान के बिगड़ते हालात के मद्देनजर वहां के सिख परिवारों को सुरक्षित निकालने तथा भारत में उनके रहने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के उपाध्यक्ष वरिंदरजीत सिंह ने कहा कि अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के कारण सिख समुदाय के करीब 650 परिवार खतरे का सामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के ओलंपिक खिलाडिय़ों को 28.36 करोड़ रुपए की नकद इनामी राशि से किया सम्मानित

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान का प्रभाव बढ़ रहा है और देश में चारों तरफ हिंसा हो रही है। सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को अफगानिस्तान में रहने वाले सिख परिवारों को वहां से लाने और भारत में उनके रहने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

बुडापेस्ट में R Vaishali का कमाल, So और Niemann को दी मात

China vloggers fake Delhi Video | गलत नैरेटिव फैलाना: चीन के व्लॉगर्स द्वारा ढाका को दिल्ली बताकर पेश करने की कोशिशों पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

1977 में हार के बाद Rahul Gandhi के जन्मदिन पर नहीं आए थे साथी, Sonia Gandhi ने आत्मकथा में किया जिक्र

Team India के स्टार बल्लेबाज Sanju Samson ने 11 साल के संघर्ष के बाद बनाई खास पहचान