सिद्धारमैया के हार्ट अटैक वाले बयान पर भड़के बीजेपी नेता, कहा- कोविड वैक्सीन केवल हासन में दी गई है?

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2025

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने हासन जिले में दिल के दौरे से होने वाली मौतों में अचानक वृद्धि को कोविड टीकों से जोड़ने वाली उनकी टिप्पणी पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की आलोचना की। विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री के बयान को "निराधार और बेकार" बताते हुए उन पर बिना सबूत के दहशत फैलाने का आरोप लगाया। विजयेंद्र ने कहा कि क्या वैक्सीन केवल हासन में दी जाती है? 80 करोड़ से अधिक लोगों ने इसे लिया है। एक दशक से अधिक समय से कई लोग दिल के दौरे से मर चुके हैं। अध्ययनों से पता चला है कि यह टीकों की वजह से नहीं है। मुख्यमंत्री को बेकार के बयान देना बंद कर देना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: 5 साल तक कर्नाटक का सीएम बना रहूंगा, अटकलों को दरकिनार करते हुए बोले सिद्धारमैया

मंत्रालय ने कहा कि देश में कई एजेंसियों के माध्यम से अचानक और अस्पष्ट कारणों से मौत के मामलों की जांच की गई है और इन अध्ययनों से यह निर्णायक रूप से स्थापित हो गया है कि कोविड-19 टीकाकरण और अचानक मौतों की रिपोर्ट के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है। उसने कहा कि आईसीएमआर और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा किए गए अध्ययनों से पुष्टि होती है कि भारत में कोविड-19 टीके सुरक्षित और प्रभावी हैं तथा इनके गंभीर दुष्प्रभाव के मामले बेहद कम हैं। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि अचानक हृदयाघात के पीछे आनुवांशिक कारण, जीवनशैली, पहले से मौजूद बीमारियां और कोविड के बाद की जटिलताएं जैसे कई कारण हो सकते हैं। आईसीएमआर और एनसीडीसी खासकर 18 से 45 वर्ष के वयस्कों में अचानक और अस्पष्ट कारणों से मौत की वजहों को समझने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। इस उद्देश्य के लिए दो पूरक अध्ययन किए गए। 

प्रमुख खबरें

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया, वैभव सूर्यवंशी की शतकीय पारी गई बेकार

दिल्ली कैपिटल्स नहीं तोड़ पाई पंजाब किंग्स का तिलिस्म, श्रेयस अय्यर की टीम ने रचा इतिहास, सबसे बड़ी रन चेज को दिया अंजाम

Chhattisgarh के 47 Maoists ने Telangana में डाले हथियार, Naxal मूवमेंट पर इसे माना जा रहा Final Strike

Raghav Chadha की बगावत पर Bhagwant Mann का तंज, सिर्फ मसालों से सब्जी नहीं बनती