चुनी हुई सरकार के बतौर मुखिया 20वें साल में प्रवेश करने पर भाजपा नेताओं ने मोदी को सराहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

नयी दिल्ली। चुनी हुई सरकार के मुखिया के रूप में 20वें साल में प्रवेश करने पर बुधवार को भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व की जमकर सराहनाकी। आज ही के दिन वर्ष 2001 में मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। लगभग 13 साल तक राज्य का मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बनें और तभी से देश का नेतृत्व भी कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में 7 अक्तूबर, 2001 की तारीख एक मील का पत्थर है, जब मोदी जी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से, हर बार पिछली जीत से बड़ी जीत, पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन, लोकप्रियता का बढ़ता पायदान। नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि तब से हर बार वह पिछली जीत से बड़ी जीत और पिछले समर्थन से बड़ा समर्थन हासिल करते रहे हैं और उनकी लोकप्रियता का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: सरकार यह कैसे कह सकती है उसके पास माल्या से जुड़ी जानकारी नहीं: शिवसेना 

भाजपा प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कुल 6941 दिन पूरे किए हैं। ऐसा निष्कलंक कार्यकाल कम ही देखा गया है।अपनी चिंता किए बगैर उन्होंने जन कल्याण को प्राथमिकता दी। हमेशा देश की संप्रभुता और गौरव को अखंड रखा।’’ पिछले महीने 70 साल पूरा करने वाले मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक के रूप में काम किया। कई वर्षों तक वह संगठन मंत्री रहे। वर्ष 2001 में उन्हें उनके गृह राज्य गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था। इसके बाद मोदी ने कभी हार का स्वाद नहीं चखा। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल की। इससे भी बड़ी विजय भाजपा को उनके नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली।

प्रमुख खबरें

भारत के खिलाफ ODI में Finn Allen को मध्यक्रम में उतारेगा New Zealand, कोच Rob Walter ने बताई रणनीति

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन

Delhi में COJPA नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसे DK Shivakumar, पूछा- लोकतंत्र है या आपातकाल

Supreme Court का निर्देश, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में न लें