नितिन राउत पर जातिगत टिप्पणी करने का आरोप, भाजपा नेताओं ने पुलिस से किया संपर्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2020

नागपुर। ब्राह्मण समुदाय पर टिप्पणी करने को लेकर भाजपा नेताओं ने रविवार को महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस से संपर्क किया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि राउत की टिप्पणी से सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंच सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नेताओं ने नागपुर के जारिप्टका पुलिस थाने में शिकायत अर्जी दी। पूर्व विधायक मिलिंद माने ने अपनी अर्जी में कहा है, ‘‘राउत ने अपने बयान से सामाजिक सौहार्द्र में खलल डाला है।’’ इस बीच, रायगढ़ जिले के करजाट से एक वकील ने भी राउत पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्प्णी करने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: मैं उस पार गया और वापस आ गया, अब मैं यहां अडिग हूं: अजित पवार

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने बताया कि उन्हें इस शिकायत की जानकारी नहीं है। राउत ने संपर्क किये जाने पर रविवार रात को बताया कि कांग्रेस पार्टी ब्राह्मणों के खिलाफ नहीं है लेकिन ब्राह्मणवादी विचारों, जाति व्यवस्था और मनुवाद का विरोध करती है। उनकी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि उन्होंने केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को निशाना बनाते हुए बयान दिया था। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को आहत करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मुझे आशा है कि मेरी टिप्पणी को गलत तरीके से नहीं लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा