भाजपा नेता सांप्रदायिक बम फोड़ने का कर रहे हैं प्रयास: अमरिंदर सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

चंडीगड़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मलेरकोटला पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथित ‘भड़काऊ’ बयान को कथित रूप से‘तोता की तरह ’ दोहराने को लेकर भाजपा नेताओं को निशाने पर लिया और चेतावनी दी कि वे ‘राज्य में सांप्रदायिक घृणा का बम फोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जिससे उनके चेहरे ही झुलस जाएंगे।’ भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘शांतिप्रिय पंजाबियों के बीच सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की खुलेआम कोशिश उन्हें महंगी पड़ेगी।’’ उन्होंने एक बयान में कहा , ‘‘ भाजपा नेता पंजाब में सांप्रदायिक नफरत का बम फोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जिनसे उनके ही चेहरे झुलस जायेंगे। ’’ 

इसे भी पढ़ें: साथियों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाना बंद करें पंजाब के मुख्यमंत्री: सिद्धू

सिंह ने मलेरकोटला को पंजाब का जिला घोषित करने पर आदित्यनाथ द्वारा किये गये ट्वीट को लेकर उनकी आलोचना की और इसे ‘सांप्रदायिक घृणा’ भड़काने का प्रयास बताया। आदित्यनाथ ने ट्वीट किया था, ‘‘ मत और मजहब के आधार पर किसी प्रकार का विभेद भारत के संविधान की मूल भावना के विपरीत है। इस समय, मलेरकोटला (पंजाब) का गठन किया जाना कांग्रेस की विभाजनकारी नीति का परिचायक है।’’ भाजपा महासचिव तरूण चुग ने कहा था कि मलेरकोटला को नया जिला घोषित करने का पंजाब सरकार का निर्णय ‘‘प्रशासनिक रूप से अविवेकपूर्ण लेकिन राजनीतिक रूप से सांप्रदायिक फैसला है।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य