दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में BJP नेताओं का हंगामा, Saurabh Bharadwaj ने शेयर की तोड़फोड़ वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2024

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर जल संकट को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दिल्ली जल बोर्ड के कार्यालय में तोड़फोड़ करने का रविवार को आरोप लगाया। भारद्वाज ने इसे सरकार के खिलाफ एक ‘‘साजिश’’ करार देते हुए एक वीडियो साझा किया। वीडियो में कुछ लोग एक कार्यालय पर पथराव और मटके फेंककर उसकी खिड़कियां तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इससे पहले दिन में भाजपा नेताओं ने जल संकट को लेकर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ‘आप’ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ‘आप’ सरकार भाजपा शासित हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की भारी किल्लत के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया है।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम