भाजपा नेताओं ने आपदा प्रभावित किश्तवाड़ का दौरा किया, शाह और नड्डा को स्थिति की जानकारी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2025

बादल फटने की घटना से प्रभावित किश्तवाड़ के चिसोती गांव में डेरा डाले हुए जम्मू-कश्मीर भाजपा के नेताओं ने जीवित बचे लोगों और अधिकारियों से बातचीत की और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को स्थिति से अवगत कराया। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष सत शर्मा के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को किश्तवाड़ पहुंचा और नुकसान का आकलन करने तथा राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरा शुरू किया।

बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12:25 बजे मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले चिसोती गांव में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और 70 लोग लापता हो गए।

प्रमुख खबरें

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग

Meerut Police ने केसरगंज मस्जिद के पास बढ़ाई सुरक्षा, सोशल मीडिया वीडियो के बाद गश्त तेज

Lucknow में खिली धूप, मौसम विभाग ने UP के कई हिस्सों में बारिश का जताया अनुमान