UP Election results: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त, पार्टी नेताओं ने कहा- 300 से ज्यादा सीटों के साथ बनाएंगे सरकार

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा के नेताओं की ओर से भी लगातार सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रज़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किए गए कार्य अभूतपूर्व है जिसका परिणाम है कि जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। परिणाम जब आएंगे तो साफ हो जाएगा कि हम 300 के पार सीटें ला रहे है। सरोजनी नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास से सभी प्रसन्न हैं। यहां पर हर कार्यकर्ता ने राजेश्वर सिंह बनकर चुनाव लड़ा है। हमें जनता का बहुत प्यार मिला है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 सालों में विधानसभा चुनाव हुए थे। मतगणना से पहले उत्तर प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। यूपी के लोगों ने समाजवादी पार्टी को खारिज कर दिया है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत