सचिन पायलट का आरोप, केन्द्र और प्रदेश की भाजपा नीत सरकारों ने जनता को सिर्फ छला है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा नीत सरकारों पर जनता को छलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि दोनों ने जनता से किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘भाजपा सरकार किसानों की आय दुगनी करने कि बात करती थी। किसानों की आय दोगुनी तो नहीं हुई, लेकिन दर्द सौ गुना जरूर बढ़ गया है। भाजपा सरकार ने तो कृषि उपकरणों पर भी कर लगा दिया है।’’ उन्होंने कहा कि पहले डीएपी की बोरी 50 किलोग्राम की आती थी, अब 45 किलोग्राम की हो गयी है। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व सीडीएस दिवंगत जनरल रावत के भाई कर्नल विजय भाजपा में हुए शामिल

उन्होंने कहा कि किसान इसका जवाब जरूर देगी और 10 मार्च को भाजपा की विदाई तय है। पायलट ने केन्द्र की भाजपा नीत सरकार पर सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने (विनिवेश) का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे किसान, नौजवान, चिकित्सा, रोजगार, महिलाओं और शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पांच साल के शासन में सिर्फ हिन्दू-मुसलमान और मंदिर-मस्जिद की बात की है और विज्ञापन छपवाए हैं। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत