मौजूदा सरकार का नकली राष्ट्रवाद है खतरनाक, पूर्व प्रधानमंत्री बोले- इन्हें आर्थिक नीति की नहीं है कोई समझ

By अनुराग गुप्ता | Feb 17, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग हमारे अच्छे काम को याद कर रहे हैं। उन्होंने (भाजपा ने) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री और प्रदेश के लोगों का अपमान करने की कोशिश की। अमीर लोग अमीर हो रहे हैं जबकि गरीब लोग गरीब हो रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि उन्हें (मोदी सरकार को) आर्थिक नीति की कोई समझ नहीं है। मामला देश तक सीमित नहीं है। यह सरकार विदेश नीति पर भी विफल रही है। चीन हमारी सीमा पर बैठा है और उसे दबाने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, पूर्व PM मनमोहन सिंह, राहुल, प्रियंका समेत इन नेताओं को दी तरजीह

इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की खराब नीतियों के कारण लोग आर्थिकता, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। 7.5 साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी गलती मानने और सुधार करने की बजाए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराने पर लगी है।

प्रमुख खबरें

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत