प्रज्ञा ठाकुर के बाद भाजपा विधायक ने भी कहा, आतंकवादी नहीं थे गोडसे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2019

बलिया (उत्तर प्रदेश)। भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे से महात्मा गांधी की हत्या करने की ‘‘भूल’’ अवश्य हुई है लेकिन वह आतंकवादी नहीं थे। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सिंह ने कहा, गोडसे से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्या करने की भूल हुई है लेकिन वह आतंकवादी नहीं थे।  

इसे भी पढ़ें: भाजपा की किरकिरी का कारण बनीं प्रज्ञा ठाकुर, जान तो लो कितने पानी में हैं?

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से विधायक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि गोडसे आतंकवादी नहीं थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी हरकतों में शामिल होने वाला आतंकवादी होता है। गोडसे आतंकवादी नहीं थे। ‘‘गोडसे से भूल हुई है, उनको राष्ट्रभक्त राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या नहीं करनी चाहिए थी।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या गोडसे राष्ट्र भक्त थे, उन्होंने इस सवाल का कोई जबाब नहीं दिया।

प्रमुख खबरें

AAP Punjab First List: 31 उम्मीदवारों का ऐलान, कई दिग्गजों के टिकट कटे, सांसद भी मैदान में

13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगी Chhath Puja 2026, जानिए खरना से लेकर पारण तक की सही तारीखें

अरुणाचल में Pema Khandu का ऐलान: हर दो साल में होगा देशज आस्था युवा महोत्सव

Surya Dev और छठी मइया की उपासना से मिलता है संतान रक्षा और मातृत्व का आशीष