Delhi Elections । बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर लगाए संगीन आरोप, पार्टी ने आरोपों को 'राजनीति से प्रेरित' बताते हुए किया खारिज

By एकता | Jan 12, 2025

दिल्ली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड की जांच के सिलसिले में आप विधायक मोहिंदर गोयल को नया नोटिस जारी किया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने रविवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। ईरानी ने दावा किया कि आप विधायक मोहिंदर गोयल और जय भगवान उपकार बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने में शामिल हैं।

मीडिया से बात करते हुए ईरानी ने कहा, 'आप के दो विधायक बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने की साजिश में शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने आप विधायक और उनके कर्मचारियों को दो नोटिस जारी किए हैं, लेकिन दोनों ने जांच में सहयोग नहीं किया है।'

इसे भी पढ़ें: Congress ने तीसरी गारंटी का किया ऐलान, Yuva Udaan Yojana के जरिए दिल्ली के युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रही पार्टी

ईरानी ने आगे कहा, 'आम आदमी पार्टी के नेता राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े ऐसे मुद्दों पर चुप क्यों हैं? वे घुसपैठिए कौन हैं जो फर्जी वोटर कार्ड बनाकर हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करना चाहते हैं? आम आदमी पार्टी के विधायक जांच एजेंसियों के साथ समन्वय क्यों नहीं कर रहे हैं? आम आदमी पार्टी बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में खड़ी है।'

इसे भी पढ़ें: Bharat Mandapam में आयोजित Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2025 में शामिल हुए PM Modi, देश के नौजवानों को बताया अपना परम मित्र

भाजपा नेता के आरोपों को आप ने 'राजनीति से प्रेरित' बताते हुए खारिज कर दिया है। उन्होंने एएनआई से कहा कि यह बांग्लादेशियों के लिए (आधार) कार्ड बनाने का मामला है। जबकि मेरी तरफ से आज तक ऐसा कुछ नहीं किया गया है। यह केवल राजनीति से प्रेरित है। हम न तो कोई गलत काम करते हैं और न ही हम किसी गलत काम के पक्ष में हैं। यह सब राजनीति से प्रेरित है। और मुझे लगता है कि हमारे स्थानीय उम्मीदवारों का इसमें कुछ हाथ है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत