By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर गोरखपुर महानगर में महिला मोर्चा की तमाम कार्यकर्ताओं ने रक्तदान महादान के शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। हमसे खास बातचीत की महानगर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी से अमिता गुप्ता ने उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिशा निर्देशन में महिलाओं का उत्थान हो रहा है तथा उनके ही दिशा निर्देशन में हम जैसे तमाम कार्यकर्ता महिला सशक्तिकरण की तरफ बढ़ते चले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2 वर्ष के कार्यकाल की समाप्ति 30 मई को होगी जिसको लेकर वह कोई भी उत्साहवर्धन हेतु कार्यक्रम नहीं करेंगी बल्कि जन कल्याणकारी कार्यों को महिला मोर्चा की टीम द्वारा किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस व्यापक महामारी में सैनिटाइजर वितरण के साथ-साथ सैनिटाइजेशन कराना तथा मास्क का वितरण और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरतों को मदद दी जाएगी।