Haryana में BJP को लग सकता है बड़ा झटका, Exit Polls में कांग्रेस को बढ़त के अनुमान

By अंकित सिंह | Oct 05, 2024

हरियाणा में 90 सीटों के लिए आज मतदान संपन्न हो गए हैं। चुनावी नतीजे 8 तारीख को आएंगे। लेकिन आज एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है। हालांकि कई एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर दिखाया गया है। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 55 सीटें हासिल करने की राह पर है। इसमें अनुमान लगाया गया है कि भाजपा 26 सीटों (+ या - 6) से पीछे रहेगी, इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) दो से तीन सीटें, निर्दलीय तीन से पांच सीटें और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) एक सीट जीतेगी।

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। हमें पूरा भरोसा है। एग्जिट पोल पर बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि एग्जिट पोल की पोल पहले भी खुल चुकी है। लोग अभी भी वोट डाल रहे हैं और लोग लाइन में खड़े हैं। आखिरी व्यक्ति ने अभी तक वोट नहीं डाला है अभी कुल प्रतिशत सामने नहीं आया है। एग्जिट पोल गलत साबित होगा और 8 अक्टूबर को बीजेपी सरकार बनाएगी। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपिंदर हुडा ने कहा कि मैं यह बात तब से कह रहा हूं जब से हमने प्रचार करना शुरू किया है कि कांग्रेस के पक्ष में लहर है।' कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

हरियाणा के साथ साथ जम्मू-कश्मीर के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5:30 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत 63% तक पहुंच गया। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि मैं उन घटनाओं को बड़ा मानता हूं, जो मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करती हैं। कुछ छोटी-मोटी घटनाओं की ख़बरें आई हैं। प्रशासन ऐसी चीजों पर नजर रख रहा है। लेकिन, यहां कोई बड़ी घटना नहीं घटी है. और मतदान प्रक्रियाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections: BJP MP नवीन जिंदल इस अंदाज में पहुंचे मतदान केंद्र, 11 बजे तक हुआ 22.70 प्रतिशत मतदान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाताओं से झूठ बोलकर राज्य को लूटने की नीति अपनाने का आरोप लगाया। सैनी ने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है और हरियाणा की जनता यह समझ चुकी है। उन्होंने (जनता) हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार दलित समुदाय का अपमान करती रही है और उसने दलितों के उत्थान के लिए कभी कोई योजना तैयार नहीं की। 

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की