Lucknow में मंत्री Pankaj Chaudhary ने किया 'विकसित भारत का अमृतकाल' Book का भव्य विमोचन

By प्रेस विज्ञपति | May 03, 2026

लखनऊ में लेखिका डॉ. शिवानी कटारा की पुस्तक “विकसित भारत का अमृतकाल” का भव्य विमोचन माननीय पंकज चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री) के करकमलों द्वारा विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ।

यह पुस्तक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विगत 10 वर्षों के कार्यों, नीतियों एवं उपलब्धियों का समग्र लेखा-जोखा प्रस्तुत करती है, जो एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में तैयार की गई है। लेखिका ने इसमें विकसित भारत की दिशा में हुए परिवर्तनों और उपलब्धियों को तथ्यात्मक रूप में संकलित किया है।

उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक का प्रकाशन शिल्पायन पब्लिकेशन, नई दिल्ली द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया और इसे देश के विकास यात्रा को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

प्रमुख खबरें

Jammu and Kashmir Encounter | सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी! बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी मूसा ढेर

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा