आरएसएस संस्थापक डॉ. हेडगेवार के लिए भारत रत्न की मांग, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की पहल

By अंकित सिंह | Oct 01, 2025

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर केशव बलिराम हेडगेवार को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान करने का अनुरोध किया है। पत्र में, उन्होंने हेडगेवार को एक स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्र-निर्माता बताते हुए, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने उनके अद्वितीय योगदान और युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom: 'राष्ट्र निर्माण ही संघ का ध्येय', PM मोदी ने RSS के 100 साल के सफर को सराहा

उन्होंने कहा कि इसी भावना के साथ, पूरा देश डॉ. हेडगेवार को भारत रत्न प्रदान किए जाने की कामना करता है। इसलिए, मैंने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है, मुझे विश्वास है कि वे इस पर उचित विचार करेंगी। 1 अप्रैल 1889 को नागपुर में जन्मे केबी हेडगेवार ने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना की, जो 2 अक्टूबर विजयादशमी को अपने सौ वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएगा।

प्रमुख खबरें

Indian Ambassador Vinay Mohan Kwatra ने अमेरिकी सीनेटर Angela Alsobrooks से ऊर्जा सुरक्षा पर की बात

Trigrahi Yog: कर्क राशि में गुरु मंगल और चंद्रमा की युति से बना Trigrahi Yog चार राशियों के लिए शुभ

Maharajganj में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पकड़े गए

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश