BJP का मिशन 2024, पीएम आवास पर हुई पार्टी की मैराथन बैठक, मोदी बोले- गरीब और वंचित वर्ग के लोगों पर दें विशेष ध्यान

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठम महासचिव बीएल संतोष भी मौदूद रहे। चर्चा इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों और बहुप्रतीक्षित 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर केंद्रित थी। साथ ही साथ राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर सरकार और पार्टी संगठनों के भीतर संभावित बदलावों के बारे में भी चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: BJP की चुनावी तैयारी, धर्मेंद्र प्रधान-भूपेंद्र यादव को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, कैबिनेट में भी फेरबदल संभव

नड्डा करेंगे बैठक

सूत्रों ने यह भी कहा कि पांच घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में बड़े फेरबदल पर चर्चा हुई। इसके साथ खबर यह भी है कि 6, 7 और 8 तारीख को जेपी नड्डा देशभर के भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में राज्य के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके अलावा संगठन मंत्री, मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम समेत तमाम बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। 6 जुलाई को ईस्ट रीजन की बैठक में नड्डा शामिल होंगे। 7 जुलाई को नॉर्थ, 8 जुलाई को साउथ रीजन की बैठक होगी। 

प्रमुख खबरें

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई