MP में BJP का मिशन-29 का आगाज, मेगा जीत के बाद फिर मैदान में शिवराज, कमलनाथ के गढ़ में हुंकार

By अंकित सिंह | Dec 06, 2023

मध्य प्रदेश में शानदार जीत के बाद भाजपा एक बार फिर से मिशन 2024 में लग गई है। मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। वर्तमान में भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की है। छिंदवाड़ा एक ऐसी सीट है जिसे कमलनाथ का गढ़ कहा जाता है और उनके बेटे वहां से सांसद हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में मिली बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाड़ा पहुंचे थे। छिंदवाड़ा में उन्होंने जबरदस्त तरीके से हुंकार भरी। 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम यहां(छिंदवाड़ा) जीत नहीं पाए लेकिन यहां के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ को यहां बांध दिया था। यहां हम सातों विधानसभा सीटें हारे इसलिए मैं आज यहां इस संकल्प के साथ आया हूं कि लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 सीटें भाजपा जीतेगी। छिंदवाड़ा से हमने मिशन 29 की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद मैं छिंदवाड़ा के अपने कार्यकर्ता भाइयों-बहनों से मिलने के लिए बेचैन था। मध्‍यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विराट विजय हुई है। चमत्कार करने के लिए मैं जनता को शीश झुका कर प्रणाम करता हूं।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: 2024 की राह आसान नहीं, जीत के बाद भी BJP के सामने हैं कई बड़ी चुनौतियां

भाजपा नेता ने कहा कि लोग कहते थे कि ये कभी नहीं हो सकता...लेकिन 'मोदी जी हैं, तो मुमकिन है'। कश्‍मीर से धारा 370 हट गई, वहां अब पत्‍थर नहीं बरसते। सारे काम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्‍व में पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज से हम मध्‍यप्रदेश में “मिशन 29” प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर ही मैं चैन की सांस लूंगा। मैं शिवराज सिंह चौहान आज छिंदवाड़ा की जनता को विकास की गारंटी का वचन देता हूं।

प्रमुख खबरें

बौखलाए ट्रंप ने अब भारत को कौन सा नया झटका दिया? TCS-Infosys को PERM से बाहर करने पर मचा बवाल

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश