BJP का मिशन तेलंगाना, 25 जून जेपी नड्डा का दौरा, नगरकुर्नूल में जनसभा को करेंगे संबोधित

By अंकित सिंह | Jun 24, 2023

तेलंगाना में अपने जनाधार मजबूत करने में भाजपा लगातार जुटी हुई है। इसी कड़ी में जेपी नड्डा 25 जून को तेलंगाना का दौरा करेंगे। इस दौरान तेलंगाना में जेपी नड्डा कि कई कार्यक्रम हो सकते हैं। तेलंगाना में इस विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में जेपी नड्डा का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। तेलंगाना में भाजपा के चंद्रशेखर राव की सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रहती है। उनकी सरकार पर भाजपा भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगाती है।

इसे भी पढ़ें: 'हम इंदिरा गांधी से नहीं, शासन से लड़ रहे थे', जदयू अध्यक्ष बोले- आज देश में आपातकाल से भी बदतर स्थिति


तेलंगाना में भाजपा इस साल के अंत में होने वाले विधान सभा चुनावों की तैयारियों के तहत आने वाले महीनों में राज्य में सार्वजनिक बैठकें आयोजित करने की योजना बना रही है, जिसमें प्रधान मंत्री मोदी सहित शीर्ष नेता शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 15 जून को खम्मम में संबोधित की जाने वाली एक सार्वजनिक बैठक को स्थगित करना पड़ा क्योंकि वह उस समय चक्रवात 'बिपरजॉय' से निपटने के उपायों में व्यस्त थे।

प्रमुख खबरें

BJP MP Gajendra Singh Patel ने हिंदू युवाओं से की पांच बच्चे पैदा करने की अपील

बिहार विधान परिषद चुनाव: Tejashwi Yadav ने INDIA गठबंधन में दरार से किया इनकार

SIR प्रक्रिया पर भड़के Prakash Raj, बोले अब CEC ज्ञानेश कुमार के विसर्जन की बारी

CEC ज्ञानेश कुमार के Agra आवास पर प्रदर्शन मामले में छह Congress कार्यकर्ताओं को मिली जमानत