बीजेपी MLA अभय वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली विधानसभा में बने चीफ व्हिप

By अंकित सिंह | Mar 19, 2025

विधायक दल के मुखिया और मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को लक्ष्मी नगर से दो बार विधायक रह चुके अभय वर्मा को भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त करने की घोषणा की। सचदेवा ने वर्मा को दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचल का एक प्रमुख चेहरा बताया। उन्होंने विधायक के तौर पर वर्मा के अनुभव और उनकी कानूनी विशेषज्ञता पर प्रकाश डाला और विश्वास जताया कि वे मुख्य सचेतक के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: 'मेरा कोटा पूरा हो गया है, लेकिन एक खिलाड़ी हमेशा...', बंगाल के नए BJP अध्यक्ष की चर्चा पर बोले दिलीप घोष

इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री से सलाह लिए जाने के बाद सचदेवा ने वर्मा को मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। वर्मा ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘मुख्य सचेतक के रूप में मैं सदन के सुचारू संचालन के लिए पार्टी विधायकों और सरकार के बीच समन्वय सुनिश्चित करूंगा।’’ लक्ष्मी नगर से दो बार विधायक रहे वर्मा (52) पूर्वांचली नेता और दिल्ली भाजपा के मुख्य प्रवक्ता हैं।

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार