मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक को ग्रामीणों ने खदेड़ा, हाथ जोड़कर गांव से निकले विक्रम सैनी

By अनुराग गुप्ता | Jan 20, 2022

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होने वाला है और पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसी बावत राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने की जुगत में लगे हुए हैं। इसी क्रम में खतौली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विक्रम सैनी भी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं लेकिन उनकी मुश्किलें उस वक्त बढ़ गईं जब उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: किसके साथ जाएंगे उत्तर प्रदेश के किसान, वोट के लिए नेता लगा रहे परिक्रमा 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनव्वरपुर गांव की घटना को लेकर भाजपा उम्मीदवार ने बताया कि गांव में सैनी समाज की एक बैठक में हिस्सा लेने गए थे। लेकन वहां उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। वायरल हो रहे वीडियो में ग्रामीणों ने एक बात बार-बार दोहराई कि विधायक जी इस बार विधायक बनकर दिखा दीजिए।

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा