गुजरात में BJP विधायक कोरोना पॉजिटिव, कांग्रेस ने सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं कराने को लेकर खड़े किए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2020

अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा के एक विधायक को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा प्रवक्ता भरत पंड्या ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने विधायक को सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं कराने को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा विधायक को राज्य सरकार के उस दावे पर भरोसा नहीं है कि सरकारी अस्पतालों में सबसे बढ़िया इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। गौरतलब है कि खेड़ावाला भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, जिन्होंने अपना इलाज एक सरकारी अस्पताल में कराया था और ठीक हो गये थे।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी