भाजपा विधायक ने सलमान खुर्शीद की किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

हैदराबाद| तेलंगाना के एक भाजपा विधायक ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

इस किताब में पूर्व गृह मंत्री ने कथित तौर पर ‘हिदुत्व’ की तुलना जिहादी संगठनों से की है, जिसके बाद विवाद छिड़ गया। तेलंगाना में भाजपा विधायक टी राजा सिंह लोध ने कहा कि खुर्शीद ने सभी हिंदुओं का अपमान किया है।

इसे भी पढ़ें: सत्ता में मौजूद लोग सिर्फ हिंदू धर्म के लोगों को असली भारतीय मानते हैं, शेष को नहीं: मणिशंकर अय्यर

उन्होंने गृह मंत्री से तत्काल हिंदू विरोधी सामग्री के लिए पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने और कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवई करने की अपील की। शाह को संबोधित पत्र में उन्होंने हिंदू धर्म को सभी को गले लगाने वाला और ब्रह्मांड कल्याण की कामना करने वाला बताया।

प्रमुख खबरें

Jewar Airport में 30 हजार करोड़ के निवेश पर Congress का सवाल, नहीं शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ान

Avengers Doomsday Final Trailer में दिखा मल्टीवर्स का धमाका, डॉक्टर डूम से भिड़ते नजर आए कैप्टन अमेरिका और एक्स-मेन

Pro Wrestling League का छठा सत्र 3 जनवरी से KD जाधव स्टेडियम में, 30 नवंबर को नीलामी

Delhi Riots मामले में Sharjeel Imam और Umar Khalid की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई