By अभिनय आकाश | Jul 09, 2024
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नीतीश राणे ने मंगलवार को मुंबई बीएमडब्ल्यू कार दुर्घटना में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की कसम खाई, जिसमें रविवार को 45 वर्षीय एक महिला की जान चली गई। राणे ने कहा कि चाहे आरोपी कोई भी हो, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह एमवीए सरकार नहीं है, जहां सीएम के बेटे पर सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की हत्या के मामले में आरोप लगाया गया था और उसे बचा लिया गया था। भाजपा नेता ने कहा कि यह महायुति सरकार है, कार्रवाई की जाएगी। मिहिर शाह चाहे कहीं भी छिपा हो, उसे पकड़ा जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी।" ताजा अपडेट में मिहिर शाह को मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
महिला के पति प्रदीप नखवा ने एएनआई को बताया कि उसने उसे सीजे हाउस से सी-लिंक रोड तक खींच लिया। अगर वह उसकी बहन होती तो क्या वह भी ऐसा ही करता? उसने हमारे साथ ऐसा इसलिए किया क्योंकि हम गरीब हैं? मेरे बच्चे, मेरा परिवार, सब कुछ अब बिखर गया है। वह अकेली थी जो सबकुछ संभालती थी।