राजस्थान में भाजपा विधायक एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2021

जयपुर।  राजस्थान में भाजपा के विधायक अपने एक महीने का वेतन राज्य में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का मुकाबला करने में मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को देंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं के साथ विचार विमर्श के बाद यह फैसला किया गया है कि कोरोना के इस संकट में पार्टी के विधायक अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। कटारिया ने कहा कि यह राशि यथाशीघ्र कोष में दे दी जाएगी। राज्य में इस समय भाजपा के 71 विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त

Ahmedabad Airport पर 13 करोड़ का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो तस्कर पकड़े गए

UPSSSC PET 2026 संपन्न, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

MP Foundation Day पर बोले CM Mohan Yadav, कई क्षेत्रों में देश में आगे है राज्य