By निधि अविनाश | Sep 05, 2021
आरएसएस और तालिबान की तुलना करने वाली अपनी टिप्पणी को लेकर सिंगर और फिल्म लेखक जावेद अख्तर पर भाजपा ने हमला बोला है। महाराष्ट्र के भाजपा विधायक राम कदम ने चेतावनी दी कि जावेद अख्तर की फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक दी जाएगी, अगर उन्होंने अगर अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी। कदम, जो भाजपा के प्रवक्ता हैं, ने एक वीडियो संदेश में कहा कि अख्तर की टिप्पणी न केवल शर्मनाक है, बल्कि आरएसएस के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए दर्दनाक और अपमानजनक हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, अख्तर ने विश्व हिंदू परिषद और दुनिया भर में आरएसएस की विचारधारा का पालन करने वाले करोड़ों लोगों को भी अपमानित किया। जावेद अख्तर का यह बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि संघ और विश्व हिंदू परिषद के करोड़ों पदाधिकारियों और दुनिया भर में उनकी विचारधारा का पालन करने वाले करोड़ों लोगों के लिए दर्दनाक और अपमानजनक है। कदम ने वीडियो में ट्विटर पर शेयर कर कहा कि, "ये टिप्पणी करने से पहले, उन्हें यह सोचना चाहिए था कि उसी संघ परिवार से जुड़े लोग आज सरकार चला रहे हैं और राज धर्म का पालन कर रहे हैं। अगर उनकी विचारधारा तालिबानी होती, तो क्या वह ये टिप्पणी कर पाते? इससे पता चलता है। उनके बयान कितने खोखले हैं"। कदम ने यह भी कहा कि वह रविवार को अख्तर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।