By अभिनय आकाश | Oct 28, 2026
कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस के विधान परिषद चुनावों की सभी चार सीटों पर हारने और भाजपा तथा उसके सहयोगी दल JD(S) के जीत दर्ज करने के बाद, भाजपा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर तंज कसा। भाजपा की कर्नाटक इकाई ने एक्स पर पोस्ट किया, डीके, खेल खत्म, भाई! MLC चुनावों में NDA ने शिक्षकों और स्नातकों के कोटे की सभी 4 सीटें जीत ली हैं! इस पोस्ट के साथ उन्होंने शिवकुमार की एक तस्वीर भी लगाई, जिसमें उनके सिर पर गेंदे के फूल रखे हुए हैं। यह तस्वीर फरवरी 2023 की है, जब शिवकुमार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा पेश किए गए राज्य बजट के खिलाफ विधान सौधा के अंदर एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया था। बीजेपी ने इस तस्वीर का इस्तेमाल कांग्रेस नेता पर तंज कसने के लिए किया, जो उस समय 'व्हाइटवॉश' (पुताई) से जुड़ा था। JD(S) ने कांग्रेस से बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र छीन लिया, जबकि BJP ने उत्तर-पूर्व शिक्षक, दक्षिण-पूर्व स्नातक और पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों पर अपना कब्ज़ा बरकरार रखा।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा इसमें EVM को दोष नहीं दिया जा सकता, क्योंकि सरकारी मशीनरी आपके हाथ में थी और चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए गए थे।" उन्होंने सवाल किया कि क्या अब कांग्रेस अपनी हार के लिए 'पेपर चोरी' को जिम्मेदार ठहराएगी। MLC चुनाव कर्नाटक में गठबंधन सहयोगी BJP और JD(S) के बीच तालमेल का एक बड़ा इम्तिहान था, जिसमें यह देखा जाना था कि वे एक-दूसरे के उम्मीदवारों को कितना समर्थन दिला सकते हैं। चुनाव में विपक्षी गठबंधन का दबदबा रहने के कारण, अब उनके पास सत्ताधारी कांग्रेस को घेरने के लिए एक नया मुद्दा मिल गया है।