भाजपा सांसद का आरोप, कांग्रेस सदस्य ने मुझे बोलने से रोकने की कोशिश की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

नयी दिल्ली। लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल ने कहा कि सदन में धक्का मुक्की तब शुरू हुई जब कांग्रेस सदस्य उनकी सीट के पास बैनर लेकर आए गए और उन्हें बोलने से रोकने का प्रयास करने लगे। निचले सदन में सोमवार को दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस सहित विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया। कांग्रेस सदस्य गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा सदस्यों में धक्का मुक्की भी हुई। इस समय भाजपा के संजय जायसवाल प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास विधेयक, 2020 पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court Hijab Verdict | हिजाब इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं, स्कूल में स्कार्फ पहनने की याचिका खारिज, कोर्ट का बड़ा फैसला

Gurmeet Ram Rahim 21 दिन की Furlough पर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला