बंगाल में राहत कार्यों में जुटे भाजपा सांसद-विधायक पर हमला, दो गिरफ्तार, TMC पर लगे आरोप

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2025

उत्तर बंगाल में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के सिलसिले में बंगाल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेताओं पर हमले के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा की गई यह पहली गिरफ्तारी है। अधिकारियों के अनुसार, एक व्यक्ति को नागराकाटा से और दूसरे को जयगांव से गिरफ्तार किया गया। ये गिरफ़्तारियाँ सोमवार को जलपाईगुड़ी के नागराकाटा इलाके में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और सिलीगुड़ी विधायक शंकर घोष पर हुए पथराव के बाद हुई हैं। दोनों नेता बाढ़ प्रभावित समुदायों की मदद कर रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों द्वारा कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: Bihar Election: चुनाव की घोषणा के साथ भाजपा के नारों में दिखे नीतिश कुमार; नारों में नरेंद्र और नीतीश बताया दो भाई

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की सेवा करने वाले हमारे पार्टी सहयोगियों, जिनमें एक वर्तमान सांसद और विधायक भी शामिल हैं, पर जिस तरह से हमला किया गया, वह टीएमसी की असंवेदनशीलता और राज्य की बेहद दयनीय कानून-व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से हिंसा में लिप्त होने के बजाय राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने का भी आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

कैच नहीं, Match छोड़ा! SRH से हार के बाद अपनी ही टीम पर फूटा Ricky Ponting का गुस्सा

Krunal Pandya का बड़ा बयान, बोले- IPL अब बल्लेबाजों का गेम, गेंदबाजों को बदलना होगा अपना स्टाइल

R Ashwin ने बताई Punjab Kings की सबसे बड़ी कमजोरी, युवा Openers की अब होगी अग्निपरीक्षा

Kal Bhairav ​​Fast Rules: Kal Bhairav Puja में भूलकर भी न करें ये Mistake, जानें व्रत के सभी जरूरी नियम और मंत्र