बीजेपी के सांसद ने पहलवान को जड़ा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2021

नेताओं के सार्वजनिक रूप से गुस्सा होने के कई किस्से तो आपने पहले भी सुने होंगे। लेकिन झारखंड की राजधानी रांची में एक अलग ही वाक्या कैमरे में कैद हो गया। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद ने अपना आपा खो दिया। रांची में चल रही प्रतियोगिता में बीजेपी सासंद को इतना गुस्सा आ गया कि भरे मंच पर पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया। साथ में खड़े लोग सांसद साहब को रोकते नजर आए। लेकिन ब्रज भूषण शरण सिंह थप्पड़ जड़े बिना माने नहीं। बृजभूषण शरण सिंह ने युवा पहलवान को थप्पड़ जड़ दिया। पहलवान प्रतियोगिता में खेलने की जिद कर रहा था। उम्र ज्यादा होने की वजह से पहलवान को मना किया। अंडर 15 कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन हुई ये घटना। 

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन