'INDIA की जगह भारत का हो इस्तेमाल', BJP MP बोले- इंडिया शब्द अंग्रेजों द्वारा हमारे लिए दी गई गाली

By अंकित सिंह | Sep 05, 2023

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने देश का नाम 'इंडिया' से बदलकर 'भारत' करने और इसे तत्काल प्रभाव से भारतीय संविधान से हटाने का आह्वान किया है। हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि 'इंडिया' शब्द का प्रयोग अंग्रेज अभिशाप के रूप में करते थे। बीजेपी सांसद ने कहा, "पूरा देश मांग कर रहा है कि हमें 'इंडिया' की जगह 'भारत' शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए... 'इंडिया' शब्द अंग्रेजों द्वारा हमें दी गई एक गाली है जबकि 'भारत' शब्द हमारी संस्कृति का प्रतीक है...मैं चाहता हूं कि हमारे संविधान में बदलाव हो और इसमें 'भारत' शब्द जोड़ा जाए ...।" हाल ही में विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम INDIA रखा है। जिसमें लगभग 28 पार्टियां शामिल हैं क्योंकि वे अगले साल के लोकसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए को टक्कर देने की योजना बना रहे हैं।

क्या है हरिनाथ सिंह यादव की मांग?

भाजपा के सांसद हरिनाथ सिंह यादव ने कहा, ''यह अभियान मैं नहीं चला रहा हूं, पूरा देश इसकी मांग कर रहा है। यह भावना देश के सभी हिस्सों से आ रही है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी इसे "भारत" कहने और कोई अन्य नाम इस्तेमाल न करने की अपील की है। "भारत" एक जोश भरा शब्द है। यह एक जीवंत शब्द है। यह हमें ऊर्जा देता है. इसके साथ भक्ति की भावना जुड़ी हुई है। यह सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है।” 

इसे भी पढ़ें: Bihar: RJD सुप्रीमो पर बरसे नीतीश के विधायक, कहा- सठिया गए हैं लालू यादव, उनके कहने से राहुल गांधी नहीं बनेंगे पीएम

मनोज झा का पलटवार

उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि भाजपा विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन से चिंतित है, उन्होंने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि हरनाथ सिंह को पता नहीं है कि संसद के आगामी विशेष सत्र में निजी सदस्यों के बिल पेश नहीं किए जा सकते हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने अधिसूचना नहीं देखा है।"

प्रमुख खबरें

AB de Villiers का बड़ा बयान: Sachin Tendulkar ने दिखाया रास्ता, Virat Kohli ने विदेशी जमीं पर बढ़ाया भारतीय बल्लेबाजी का कद

भारत में Satellite Internet पर Security संशय, Starlink और Jio को लाइसेंस के लिए करना होगा और लंबा इंतजार

Evergrande Crisis: एशिया के सबसे अमीर रहे Hui Ka Yan को China में उम्रकैद, 2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी कंपनी

Stock Market Manipulation: सेबी ने सेंसेक्स में कृत्रिम तेजी लाने वाली दो फर्मों पर की बड़ी कार्रवाई, Profit पर लगाई रोक