भवानीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान दिलीप घोष पर हुआ हमला, भाजपा ने TMC पर लगाया आरोप

By अनुराग गुप्ता | Sep 27, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला हुआ। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमले का आरोप लगाया है। भाजपा की बंगाल इकाई ने ट्वीट किया कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिन टीएमसी की हिंसक राजनीति ! 'टीएमसी के गुंडों ने भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप घोष समेत पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया। वो लोग भाजपा से इतना डरते क्यों हैं ? नंदीग्राम का भय आज भी सताता है। 

इसी बीच दिलीप घोष ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर वीडियो साझा किया। जिसमें लिखा कि मुख्यमंत्री महोदया के गृह क्षेत्र भबनीपुर में जब जनप्रतिनिधियों पर हमले हो रहे हैं तो फिर आम आदमी की जान कितनी सुरक्षित है?

इसे भी पढ़ें: भवानीपुर उपचुनाव: प्रचार से रोके जाने पर माकपा उम्मीदवार की पुलिस के साथ झड़प 

उन्होंने आगे लिखा कि भवानीपुर के जगुबबर बाजार का हमला सुनियोजित था। इस हमले में टीएमसी के गुंडे और ठग मुझे मारना चाहते थे। यह सत्तारूढ़ दल की जघन्य और भयावह प्रकृति को उजागर करता है। क्या इस घटना के बाद स्वस्थ चुनाव हो सकते हैं ? 

प्रमुख खबरें

तीन साल की डेटिंग के बाद अलग हुए Palak Tiwari और Ibrahim Ali Khan? साथ होने वाली शूटिंग भी रुकी

Joshimath में Trans Bharat का Helicopter क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

नेपाल से जुड़े हैं तार...कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास पर मद्रास HC का बड़ा एक्शन, जानें सरकार को क्या नोटिस जारी किया

Cyclone Arnab: ओडिशा के गंजाम में 4 रक्षा हेलीकॉप्टरों से गिराए गए 4500 किलो अनाज के पैकेट