दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे भाजपा सांसद, बहू ने मांग ली ऐसी चीज कि पूरा गांव हो गया खुश

By अंकित सिंह | May 09, 2022

शादी-ब्याह के मौसम में नेता अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न शादियों में शरीक होते हैं। इसी कड़ी में अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम भी एक नवविवाहित जोड़ी को आशीर्वाद देने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे थे। मौका था मुंह दिखाई का। बहू ने सांसद से मुंह दिखाई में कुछ ऐसा मांग लिया कि पूरे गांव में इसकी तारीफ हो रही है। बहू की मांग को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। गांव वाले वाह-वाह कर रहे हैं। आपको भी जानकर खुशी होगी कि आखिर बहू ने सांसद से मुंह दिखाई में ऐसा क्या मांग लिया कि हर तरफ उसकी तारीफ हो रही है।

इसे भी पढ़ें: 800 हिंदू परिवारों को वापस लौटना पड़ा पाकिस्तान, सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र पर साधा निशाना, कही यह अहम बात

मीडिया से बात करते हुए सतीश गौतम ने बताया कि एक किसान की बेटी की शादी थी पर मैं नहीं जा सका था, जिसके बाद मैं बेटी की मुंह दिखाई में गया था। बेटी को मैंने लिफाफा दिया तो उसने कहा कि मुझे लिफाफे की जगह एक सड़क बनवा कर दे दीजिए। तो मैंने उसे 100 मी. की सड़क 1 महीने में बनवा कर देने का वादा किया है। वहीं, दुल्हन ने कहा कि मंदिर का रास्ता काफी खराब है जिसे लेकर मैंने उनसे (सांसद) कहा था कि ये सड़क बनवा दीजिए। तो उन्होंने सड़क बनवाने का वादा किया है। दरअसल, यह शादी 2 अप्रैल को हुई थी। व्यस्त रहने की वजह से सांसद महोदय इस शादी में नहीं पहुंच पाए थे।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने गलत तथ्य देने पर CBI के पांच अधिकारियों पर झूठी गवाही की कार्यवाही का दिया निर्देश

श्रीलंका में Shiranthi Rajapaksa भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, 13 अक्टूबर तक हिरासत में भेजी गईं

Bharti Airtel ने Postpaid Plans के दाम 50 रुपये तक बढ़ाए, 5G और कई नए फायदे जोड़े

Election Commission के खिलाफ मार्च निकाल रहे Rahul Gandhi हिरासत में लिए गए