पश्चिम बंगाल में BJP सांसद ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

कोलकाता।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद जगन्नाथ सरकार ने रविवार को आरोप लगाया कि उनके वाहन पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं ने उस समय हमला किया जब वह पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक धार्मिक समारोह में भाग लेने जा रहे थे। राणाघाट के सांसद जगन्नाथ ने दावा किया कि चकदाहा इलाके में हुई घटना के दौरान उनके सुरक्षा गार्डों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बचाया। जगन्नाथ को भाजपा ने लोकसभा चुनाव में फिर से राणाघाट से उम्मीदवार बनाया है।

शुभेंदु ने दावा किया कि कैनिंग में टीएमसी के स्थानीय नेता हुसैन शेख द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले में भाजपा के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी पहचान बिवास मंडल और सुब्रत दास के रूप में हुई है। शुभेंदु ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल की राजनीति में हिंसा की वापसी हो चुकी है। कैनिंग पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं पर टीएमसी के गुंडों द्वारा बेरहमी से हमला किया गया। कैनिंग पूर्वी सीट के विधायक शौकत मुल्ला के करीबी सहयोगी हुसैन शेख ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है, जो संदेशखालि के शाहजहां शेख की तरह ही कुख्यात हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: CM मान ने संगरूर में पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की, कहा जहरीली शराब बेचने वालों को पकड़ा जाएगा

शुभेंदु ने कहा, ‘‘हमारे कुछ कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें कैनिंग पूर्वी मंडल संख्या तीन के सचिव और मंडल अध्यक्ष क्रमश: बिवास मंडल और सुब्रत दास शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए कैनिंग मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ आरोपों को खारिज करते हुए टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि भाजपा के भीतर गुटीय लड़ाई के कारण ये घटनाएं हुईं। घोष ने कहा, ‘‘जगन्नाथ सरकार राणाघाट की घटना के बारे में जो कह रहे हैं, वह और कुछ नहीं बल्कि भाजपा द्वारा टीएमसी पर इसका दोष मढ़ने का एक हताश प्रयास है। पहले उन्हें अपनी पार्टी के भीतर के झगड़े को निपटाना चाहिए। टीएमसी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर हमला करने में विश्वास नहीं करती है।

प्रमुख खबरें

पंजाब में 2029 तक खत्म करेंगे नशा, Amit Shah का AAP सरकार पर बड़ा हमला

भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से होगा डिजिटल पेमेंट

Telangana CM Revanth Reddy ने Mamnoor Airport के लिए मांगे सुझाव, Kakatiya विरासत पर फिर बहस

चुनाव उनके - व्यवस्था हमारी (व्यंग्य)