नीली टीशर्ट में राहुल, नया बवाल! BJP सांसद मुकेश राजपूत की भी हालत गंभीर, RML अस्पताल में ICU में हुए भर्ती

By अभिनय आकाश | Dec 19, 2024

संसद भवन परिसर में आंबेडकर पर प्रदर्शन के दौरान बवाल देखने को मिला है। सांसद प्रताप सारंगी का सिर फूटा है। प्रताप सांरगी की तरफ से कहा गया कि मुझे राहुल गांधी ने धक्का मारा है। राहुल के धक्के से मुझे चोट लगी है। राहुल ने एक सांसद को धक्का दिया और वो सांसद मेरे ऊपर गिर गया। प्रताप सारंगी की ओर से ये कहा गया। अब बीजेपी के एक और सांसद के घायल होने की खबर सामने आई है। बीजेपी के एक और सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए, उनकी हालत बेहद गंभीर है। उन्हें आरएमएल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मुकेश राजपूत फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं। ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सिंह सारंगी ने भी अस्पताल में भर्ती हैं। 

इसे भी पढ़ें: हां, ये हुआ...धक्का कांड पर आई राहुल गांधी की सफाई, कहा- संसद में अंदर जाने से रोक रहे थे

अक्सर सफेद रंग टी-शर्ट पहनने वाले राहुल गांधी बृहस्पतिवार को नीले रंग की टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि संविधान और बाबासाहेब की स्मृति का अपमान हुआ है। भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की, जिसके कारण उसके सांसद प्रताप सारंगी गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। दूसरी तरफ, राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया। राहुल गांधी मारपीट करने के लिए बीच में घुसे थे। उनका व्यवहार मानो गुंडे का व्यवहार था, यह देश गुंडे को बर्दाश्त नहीं करेगा। 

प्रमुख खबरें

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा