भाजपा सांसद सौमित्र खान का दावा, बंगाल में दिसंबर तक लग जाएगा राष्ट्रपति शासन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा युवा मोर्चा के प्रमुख और सांसद सौमित्र खान ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य की कानून एवं व्यवस्था ढह गई है और राज्य में दिसंबर तक राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। खान ने राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर ममता बनर्जी सरकार को चेतावनी भी दी। तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार करते हुए दावा किया कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और गुजरात में कानून का शासन अस्तित्व में ही नहीं है और भगवा दल के नेताओं को इन राज्यों पर ध्यान देना चाहिए। बांकुरा जिले में मंगलवार रात पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खान ने कहा, राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ढह गई है। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल दौरे पर बोले नड्डा, CAA का लागू होना तय, ‘फूट डालो, राज करो’ की नीति पर चल रही ममता सरकार

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या रोज का मामला हो गया है। मैं आप सबको आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस साल दिसंबर तक राज्य में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। उनके भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खान की टिप्पणी से पहले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री बाबूल सुप्रियो ने भी पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी। खान के बयान पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत राय ने कहा कि भाजपा को अपना ध्यान गुजरात और उत्तर प्रदेश पर लगाना चाहिए जहां कानून के शासन का अस्तित्व ही नहीं है। उन्होंने कहा, भाजपा, सरकार को बदनाम करने के लिए कानून एवं व्यवस्था का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Lenskart Solutions के 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ Block Deal और शुरुआती कारोबार में गिरा Share

West Bengal में मत्स्य पालन के विकास के लिए केंद्र देगा 9 करोड़ रुपये

जमुई घटना पर Tejashwi Yadav ने Bihar Govt पर साधा निशाना, लगाया गुंडाराज का आरोप

Delhi में Gold 200 रुपये गिरा, Silver 5000 रुपये फिसली