भाजपा सांसद उदित राज ने कहा, भारत में #Metoo अभियान एक गलत प्रथा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2018

नई दिल्ली। भाजपा सांसद उदित राज ने मंगलवार को भारत में मीटू अभियान को ‘‘गलत प्रथा’’ करार दिया और सवाल उठाया कि 10 सालों बाद किसी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाना कितना प्रासंगिक है। देश में मीटू अभियान जोर पकड़ता दिख रहा है और एक के बाद एक कई महिलाएं मनोरंजन और मीडिया जगत में अपने यौन उत्पीड़न के अनुभवों को साझा कर रही हैं।।उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘मीटू कैम्पेन जरूरी है लेकिन किसी व्यक्ति पर 10 साल बाद यौन शोषण का आरोप लगाने का क्या मतलब है? इतने सालों बाद ऐसे मामले की सत्यता की जांच कैसे हो सकेगा?’’

भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘जिस व्यक्ति पर झूठा आरोप लगा दिया जाएगा उसकी छवि का कितना बड़ा नुकसान होगा ये सोचने वाली बात है। गलत प्रथा की शुरूआत है।’’ उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सांसद ने कहा कि मीटू अभियान का इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिये किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह कैसे संभव है कि कोई लिव-इन रिलेशन में रहने वाली लड़की अपने पार्टनर पर कभी भी रेप का आरोप लगाकर उस व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज करा दे और वो व्यक्ति जेल चला जाए। इस तरह की घटना आए दिन किसी न किसी के साथ हो रही हैं। क्या यह ब्लैकमेलिंग के लिये नहीं इस्तेमाल हो रहा?’’

 

यह अभियान तब शुरू हुआ जब अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया कि अभिनेता नाना पाटेकर ने 2008 में एक फिल्म के सेट पर उनका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद से कई महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से अपने उत्पीड़न के अनुभवों को साझा किया।

 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi बचाएंगे UP में कांग्रेस की साख, अंतिम किला बचाने की चुनौती

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग ने लुधियाना में रोड शो किया, सीट से हैं उम्मीदवार

Congress की स्थापना हिंदू धर्म और उसके सत्य के सिद्धांत पर हुई : Priyanka Gandhi

Noida में किसानों का विरोध-प्रदर्शन: शीर्ष अधिकारी ने किसान संघ के नेताओं के साथ बैठक की