भाजपा सांसद ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, विभाजन विभीषिका को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की

By अंकित सिंह | Aug 16, 2022

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस को इतिहास के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है। साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि इसे बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाजन को लेकर बच्चों को तथ्यात्मक ज्ञान देना जरूरी है। इसके लिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम में शामिल होने के बाद ही युवा पीढ़ी को इस बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। इतिहास की गलतियों को दोबारा ना दोहराया जा सके, इसके लिए यह अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो भी इतिहास की गलतियों से नहीं सीखता है, उसे अंत में पश्चाताप करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए अफगानिस्तान बन चुका है 'नर्किस्तान', मानवीय संकट के बीच तालिबान सरकार ने पूरा किया एक साल

अपने पत्र में भाजपा सांसद ने यह भी लिखा है कि इतिहास हमारे अतीत को जानने, वर्तमान को समझने एवं भविष्य को सुधारने का सबसे सवल माध्यम है। आपको बता दें कि 14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भाजपा नेताओं की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एक शांति मार्च में शामिल हुए थे। वहीं, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा था कि आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर, मैं विभाजन के दौरानजान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं और हमारे इतिहास के उस दुखद काल के पीड़ितों के धैर्य और सहनशीलता की सराहना करता हूं। अमित शाह ने ट्वीट किया, 1947 में हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। विभाजन की हिंसा और घृणा ने लाखों लोगों की जान ले ली व असंख्य लोगों को विस्थापित होना पड़ा। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी